6 Jun 2026, Sat
Breaking

खाद को लेकर किसानों की टेंशन खत्म: कलेक्टर की सख्ती के बीच गोदाम फुल, प्रशासन बोला—‘किसी को नहीं होगी परेशानी’

सतीश शर्मा

रायपुर, 02 जून 2026

खरीफ सीजन 2026 की तैयारियों के बीच किसानों के लिए राहत भरी खबर है। जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। कलेक्टर संजय अग्रवाल रोजाना खाद-बीज के भंडारण, उपलब्धता और वितरण की समीक्षा कर रहे हैं, ताकि किसानों को समय पर उर्वरक मिल सके।

 

 

कृषि विभाग के अनुसार जिले की 114 सहकारी समितियों और निजी उर्वरक विक्रेताओं के माध्यम से किसानों को खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्तमान में जिले में खाद का पर्याप्त भंडार मौजूद है और मांग के अनुसार लगातार वितरण किया जा रहा है।

लक्ष्य का 60 प्रतिशत से ज्यादा भंडारण पूरा

उप संचालक कृषि से मिली जानकारी के अनुसार खरीफ 2026 के लिए जिले को 68,950 टन रासायनिक उर्वरकों का लक्ष्य मिला है। इसके मुकाबले अब तक 46,780 टन से अधिक उर्वरकों का भंडारण किया जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का 60.28 प्रतिशत है। वहीं अब तक किसानों को 19,912 टन से अधिक उर्वरकों का वितरण भी किया जा चुका है।

जिले में 41 हजार टन से ज्यादा खाद उपलब्ध

वर्तमान में जिले में कुल 41,560 टन उर्वरकों का स्टॉक उपलब्ध है। इसमें—

  • यूरिया – 22,996 टन
  • डीएपी – 5,621 टन
  • एनपीके – 6,808 टन
  • एसएसपी – 4,981 टन
  • एमओपी – 1,155 टन

शामिल हैं।

कालाबाजारी और जमाखोरी पर प्रशासन की नजर

कृषि विभाग ने अधिकारियों को सहकारी समितियों और निजी विक्रेताओं के यहां नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी और अनियमित वितरण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

पढ़ें   ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 5 दिन में तोड़ा 10 साल पुराना ग्लोबल रिकॉर्ड : वर्ल्डवाइड कमाई 362.75 करोड़ रुपये; बाजीराव मस्तानी समेत कई ब्लॉकबस्टर्स पीछे

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराया जाए और मांग एवं आपूर्ति की रोजाना मॉनिटरिंग की जाए।

किसानों से की गई अपील

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत सहकारी समितियों और लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही उर्वरक खरीदें। किसी भी प्रकार की अनियमितता की जानकारी तत्काल कृषि विभाग को दें। प्रशासन का कहना है कि जिले में खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता है, जिससे खरीफ सीजन की तैयारियां सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed