सतीश शर्मा
रायपुर, 05 जून 2026

केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ में आज से बड़ा प्रदेशव्यापी महाजनसंपर्क अभियान शुरू हो गया है। यह अभियान 21 जून तक चलेगा, जिसमें पार्टी के नेता सीधे जनता के बीच पहुंचकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देंगे।
अभियान के तहत मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता गांव-गांव, शहर-शहर जाकर जनता से संवाद करेंगे और सरकार की विकास योजनाओं को लेकर जनसंपर्क करेंगे।
प्रमुख कार्यक्रम इस तरह रहेंगे—
- 10 जून को सभी जिला मुख्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस और विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
- इसके साथ ही प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम भी होंगे।
- 12 से 14 जून तक मंडल स्तर पर संकल्प सभाएं आयोजित की जाएंगी।
- 15 से 17 जून तक ग्राम, बस्ती और बूथ स्तर पर चौपाल लगाई जाएगी, जहां नेता जनता से सीधा संवाद करेंगे।
- 17 से 20 जून तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां की जाएंगी।
- 21 जून को पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित होगा।
पर्यावरण दिवस पर भी कार्यक्रम
इसी बीच विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रायपुर के राजीव स्मृति वन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। “प्रकृति से प्रेरित जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” थीम पर होने वाले इस आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे।
वन मंत्री केदार कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की भी शुरुआत की जाएगी।



