11 Jun 2026, Thu

तुलसी के पास रील बनाने से बवाल: दो समुदाय भिड़े, महिला का सिर फूटा; विरोध में बस्ती पहुंचा बजरंग दल, पढ़ी हनुमान चालीसा

सतीश शर्मा

रायपुर, 11 जून 2026

राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र स्थित काठाडीह बीएसयूपी कॉलोनी में तुलसी के पौधे के पास रील बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। इस घटना में दो महिलाओं के सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

तुलसी के पौधे के पास रील बनाने से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, ब्लॉक नंबर-18 निवासी परमिला सेन ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके घर की बालकनी में तुलसी का पौधा रखा हुआ था। रविवार रात करीब 8:30 बजे पड़ोस में रहने वाले कुछ बच्चे उस पौधे के पास रील बना रहे थे और कथित तौर पर गमले को हिला रहे थे।

इस पर आपत्ति जताने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई।

लाठी-डंडों से हमला, कई महिलाएं घायल

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर फिरदोस बेगम, सलतनत बेगम और मेहताब खान पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया।

इस मारपीट में परमिला सेन और बीच-बचाव करने आई पिंकी जॉर्ज गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों के सिर और चेहरे पर चोटें आईं, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

विरोध में पहुंचा बजरंग दल, बढ़ा तनाव

घटना के विरोध में बुधवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता बस्ती में पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। मौके पर सुअर ले जाने की घटना के चलते क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।

पढ़ें   IIMCAA छत्तीसगढ़ चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ‘कनेक्शन’ संपन्न, संतोष कुमार अध्यक्ष और अपर्णा चंद्रा महासचिव निर्वाचित

सूचना मिलते ही मुजगहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी

पुलिस ने इस मामले में सलतनत बेगम, फिरदोस बेगम और मेहताब खान के खिलाफ केस दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में शांति, पुलिस की निगरानी जारी

फिलहाल इलाके में शांति बनी हुई है, लेकिन किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *