जांजगीर-चाम्पा, 12 जून 2026
जांजगीर-चांपा जिले के उदयबंद गांव में एक घर में आयोजित कथित ‘चंगाई सभा’ को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि सभा के दौरान लोगों को बीमारी ठीक करने के नाम पर चमत्कारी पानी पिलाया जा रहा था और धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। आरोप है कि सभा में मौजूद पास्टर द्वारा कहा गया कि “शिव, विष्णु और ब्रह्मा कुछ नहीं कर सकते, जबकि ईसा मसीह का दिया हुआ दो घूंट पानी सभी बीमारियों को ठीक कर सकता है।”
इसके साथ ही मौके पर ईसाई धर्म से जुड़ी पुस्तकें बांटने और प्रचार करने के भी आरोप लगाए गए हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला और गरमा गया।
हिंदू संगठन की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पास्टर रथराम महिलांगे और मकान मालिक बद्रीनाथ बरेठ को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



