23 Sep 2026, Wed
Breaking

DEO से मिले व्यायाम शिक्षक, बोले- पढ़ाई नहीं खेल हमारा काम; ऑनलाइन अटेंडेंस समेत कई समस्याएं रखीं

सतीश शर्मा 

बलौदाबाजार, 24 जून 2026

छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ जिला इकाई बलौदाबाजार के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष आलोक मिश्रा के नेतृत्व में नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी संदीप शर्मा से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के व्यायाम शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष रखा।

बैठक में विद्यालयों में व्यायाम शिक्षकों से अध्यापन कार्य नहीं कराए जाने, ऑनलाइन अटेंडेंस व्यवस्था तथा वी.एस.के. से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा शिक्षकों ने अन्य प्रशासनिक एवं शैक्षणिक समस्याओं से भी जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया।

जिला शिक्षा अधिकारी संदीप शर्मा ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओं के निराकरण हेतु सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आलोक मिश्रा, सहायक क्रीड़ा अधिकारी संदीप शर्मा, सचिव परिचय मिश्रा, कोषाध्यक्ष यासमीन अफरोज, सहसचिव तरुण सेन सहित राजेश मांडरे, आलोक गुप्ता, संतोष साहू, शिवकुमार बांधे, गजेंद्र साहू, योगेश कैटेलिहा, हेमलता कन्नौजे, श्रीधर राव, शरद पंसार, उमा प्रसाद राठौर, चंद्रकांत बागड़े एवं अखिलेश कुमार यादव उपस्थित रहे।

Share
पढ़ें   CG में दो दिन रहेगा शुष्क मौसम : तापमान गिरेगा 2 डिग्री तक, शाम को महसूस होगी हल्की ठंड, मौसम विभाग ने कहा– अक्टूबर के अंत तक फिर लौट सकती है बारिश<br><br><br><br>

 

 

 

 

 

You Missed