15 Aug 2026, Sat
Breaking

नितेश विश्वकर्मा को कोरबा, अभिषेक ठाकुर को सूरजपुर भेजा गया: छत्तीसगढ़ श्रम विभाग में 11 अधिकारियों के तबादले, सरकार ने जारी किया आदेश

सतीश शर्मा

रायपुर, 1 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। सभी अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना दी गई है। आदेश को मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद उप सचिव विपुल कुमार गुप्ता ने जारी किया।

 

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

  • नितेश विश्वकर्मा को अंबिकापुर से कोरबा भेजा गया।
  • अभिषेक ठाकुर को मुंगेली से सूरजपुर पदस्थ किया गया। उन्हें अंबिकापुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • एलेन मिंज का तबादला सूरजपुर से बलरामपुर किया गया।
  • शोएब काजी को बेमेतरा से कोंडागांव भेजा गया।
  • ओम व्यास नेताम को बीजापुर से बालोद पदस्थ किया गया।
  • समीर मिश्रा का तबादला जांजगीर-चांपा से राजनांदगांव किया गया।
  • आजाद सिंह पात्रे को कोंडागांव से जांजगीर-चांपा भेजा गया।
  • भूपेन्द्र सिंह चंद्रवंशी का तबादला बलरामपुर से कबीरधाम किया गया।
  • पायल शर्मा को श्रमायुक्त कार्यालय नवा रायपुर से सहायक श्रमायुक्त कार्यालय दुर्ग भेजा गया।
  • जी. के. पाण्डेय को श्रमायुक्त कार्यालय नवा रायपुर से बेमेतरा पदस्थ किया गया।
  • युगल किशोर शर्मा को कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय बिलासपुर से तमनार (रायगढ़) स्थानांतरित किया गया।

इन अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

आदेश के अनुसार विकास सरोदे को पदोन्नति के बाद श्रमायुक्त कार्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है। राजाराम पाल को दंतेवाड़ा के साथ बीजापुर श्रम पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं ज्योति शर्मा को बिलासपुर के साथ मुंगेली का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उज्वला भाई को राजनांदगांव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।

 

 

पढ़ें   छत्तीसगढ़ दौरा खत्म कर वाराणसी रवाना हुए अमित शाह और सीएम विष्णुदेव साय, नक्सल समीक्षा के बाद अब मध्य क्षेत्रीय विकास परिषद की बैठक में होंगे शामिल

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed