3 Jul 2026, Fri

CAT के सम्मान समारोह में गूंजा विकास का विजन: CA अमित चिमनानी ने कहा—’विकसित छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा फायदा व्यापारियों को मिलेगा’

सतीश शर्मा 

रायपुर, 02 जुलाई 2026

कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा सीए डे एवं डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा और वित्तीय क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं तथा राष्ट्र और प्रदेश की तरक्की में अमूल्य योगदान देने वाले छत्तीसगढ़ के ख्यातिप्राप्त चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और डॉक्टर्स सीए अमित चिमनानी, सीए जी.एस. अग्रवाल, सीए अभिषेक महावर, डॉ. कालड़ा, डॉ. सुशील जैन और डॉ. निखिल मोतीरमानी को सम्मानित किया गया। इस विशेष अवसर पर कैट द्वारा देशप्रदेश के विकास में अहम योगदान देने के लिए सीए अमित चिमनानी को भी विशिष्ट रूप से सम्मानित किया गया।

छत्तीसगढ़ की उद्योग नीति में व्यापारियों के लिए स्वर्णिम अवसर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीए अमित चिमनानी ने प्रदेश की उद्योग नीति पर विस्तृत प्रकाश डाला और व्यापारियों के लिए मार्गदर्शन व महत्वपूर्ण सुझाव साझा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की वर्तमान उद्योग नीति में व्यापारियों और उद्यमियों के लिए असीम संभावनाएँ हैं। जब छत्तीसगढ़ एक विकसित प्रदेश के रूप में उभरेगा, तो उसका सीधा और सबसे बड़ा लाभ यहां के व्यापारियों को मिलेगा। इसके लिए प्रदेश के व्यापारिक समुदाय को जागरूक होने की अत्यंत आवश्यकता है।

 

 

सीए अमित चिमनानी ने छत्तीसगढ़ को पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे बड़े कदमों की सराहना की। उन्होंने बताया कि रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर, डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर, दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर, सक्ती-चांपा स्थित मां चंद्रहासिनी मंदिर और सरगुजा के कुदरगढ़ स्थित बागेश्वरी देवी मंदिर का 50-50 करोड़ रुपए की लागत से भव्य कायाकल्प किया जा रहा है। वहीं भोरमदेव के प्राचीन वैभव को पुनर्स्थापित करने और विकास कार्यों को गति देने के लिए 150 करोड़ रुपए की लागत से कार्य किए जा रहे हैं।

पढ़ें   कांकेर में NIA की छापेमारी: नक्सल फंडिंग केस में 4 हिरासत में, अंतागढ़ जनपद उपाध्यक्ष पर भी शिकंजा

उन्होंने बताया कि प्रदेश में मनोरंजन और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए 400 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक फिल्म सिटी का निर्माण किया जा रहा है। बस्तर अंचल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे नीति लागू की गई है। इसके तहत यदि कोई स्थानीय निवासी अपने घर को पर्यटकों के ठहरने के लिए उपलब्ध कराता है, तो सरकार की ओर से 1 लाख रुपए का अनुदान दिया जा रहा है।

सीए अमित चिमनानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ आने वाले समय में सर्विस सेक्टर में तेज गति से विकास करने जा रहा है। ऐसे में प्रदेश के सभी व्यापारियों को इन उभरते अवसरों को समय रहते पहचानने की जरूरत है, ताकि वे न केवल अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकें, बल्कि देश और प्रदेश की तरक्की में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

कार्यक्रम के अंत में कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, युवा विंग अध्यक्ष अवनीत सिंह सहित पूरी टीम का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *