3 Jul 2026, Fri

रायपुर में 3 दिन का मेगा हेल्थ कैंप: श्री नारायणा हॉस्पिटल में 50 मरीजों की होगी फ्री स्पाइन-ऑर्थोपेडिक सर्जरी, देशभर के विशेषज्ञ देंगे इलाज

सतीश शर्मा

रायपुर, 03 जुलाई 2026

राजधानी रायपुर स्थित श्री नारायणा हॉस्पिटल अपने स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 7, 8 और 9 अगस्त 2026 को तीन दिवसीय “विशाल नि:शुल्क मेगा स्पाइन एवं ऑर्थोपेडिक सर्जरी कैंप-2.0” का आयोजन करेगा। इस विशेष कैंप में आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद 50 मरीजों की स्पाइन और ऑर्थोपेडिक सर्जरी पूरी तरह नि:शुल्क की जाएगी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, कैंप में डिस्क प्रोलैप्स, कैनाल स्टेनोसिस, स्कोलियोसिस, काइफोसिस सहित रीढ़ की हड्डी से जुड़ी विभिन्न जटिल बीमारियों का उपचार किया जाएगा। इसके अलावा जॉइंट रिप्लेसमेंट, कॉम्प्लेक्स ट्रॉमा और प्लास्टिक सर्जरी से संबंधित मरीजों को भी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

 

 

श्री नारायणा हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका ने बताया कि अस्पताल प्रदेश में अत्याधुनिक रोबोटिक स्पाइन एवं ऑर्थोपेडिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराने वाले अग्रणी संस्थानों में शामिल है। अस्पताल में अब तक 2,000 से अधिक रोबोटिक स्पाइन एवं ऑर्थोपेडिक सर्जरी और 300 से अधिक सफल स्पाइन सर्जरी की जा चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि इस मेगा कैंप में मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद के प्रतिष्ठित स्पाइन एवं ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। साथ ही मरीजों के लिए नि:शुल्क फिजियोथेरेपी, हेल्दी लाइफस्टाइल संबंधी सलाह और स्पाइन अवेयरनेस काउंसलिंग की भी व्यवस्था की गई है।

अस्पताल परिसर में 4 जुलाई 2026 से प्री-स्क्रीनिंग और ओपीडी कंसल्टेशन शुरू हो चुका है। नि:शुल्क सर्जरी का लाभ लेने के इच्छुक मरीजों के लिए पहले स्क्रीनिंग कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए इच्छुक मरीज अस्पताल के मोबाइल नंबर 9300373737 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share
पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE : तातापानी संक्रांति परब में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, तप्तेश्वर महादेव में करेंगे पूजा और कन्या विवाह समारोह में देंगे आशीर्वाद, जानें मिनट-टू-मिनट पूरा कार्यक्रम...

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed