19 Aug 2026, Wed
Breaking

डूमरतराई थोक बाजार को मिलेगी नई पहचान: CM विष्णु देव साय करेंगे नामकरण-लोकार्पण, कई मंत्री रहेंगे मौजूद

सतीश शर्मा

रायपुर, 4 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 के नामकरण एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन 5 जुलाई 2026 (रविवार) को शाम 5:00 बजे किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता आवास एवं पर्यावरण, वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे।

कार्यक्रम में केदार कश्यप, गुरु खुशवंत साहेब तथा रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इसके अलावा राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, रायपुर महापौर मीनल चौबे, जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक समारोह में शामिल होंगे।

 

 

Share
पढ़ें   बलौदाबाजार जिले में बोर खनन पर रोक: 30 जून तक बोर खनन पर कलेक्टर ने लगाई रोक, भीषण गर्मी को देखते हुए निर्णय, खनन करते पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

 

 

 

 

 

You Missed