• श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर जुटेंगे देश और प्रदेश के नामचीन कवि
• डिप्टी सीएम अरुण साव के मार्गदर्शन में होगा कवि सम्मेलन “मिट्टी के बेटे” का आयोजन

रायपुर, 05 जुलाई 2026
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में देश और प्रदेश के कवियों का कुंभ लगेगा, राष्ट्रवाद की परछाईं रहे श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भव्य काव्य महोत्सव “मिट्टी के बेटे” का आयोजन किया जा रहा है। डिप्टी सीएम अरुण साव के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में प्रदेश के राष्ट्रवादी युवाओं द्वारा कवि सम्मलेन आयोजित होगा।

“मिट्टी के बेटे” शीर्षक से आयोजित होने वाले काव्य महोत्सव के संयोजक राष्ट्रवादी विचारक वीरेंद्र दुबे हैं । यह कार्यक्रम 11 जुलाई को रात्रि 8:30 बजे से दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
कवि सम्मेलन “मिट्टी के बेटे” के संयोजक वीरेंद्र दुबे के अनुसार, कार्यक्रम के संरक्षक एवं मार्गदर्शक प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव हैं। अरुण साव के मार्गदर्शन में आयोजित इस काव्य महोत्सव का उद्देश्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के राष्ट्रनिष्ठ जीवन, अखंड भारत के संकल्प तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को काव्य के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है।
“मिट्टी के बेटे” में देशभर के कवि होंगे शामिल
काव्य महोत्सव में देश के 3 ख्याति प्राप्त कवि शशिकांत यादव, राम भदावर और अमित शर्मा अपने वीर रस की कविताओं से रायपुर के दर्शकों में राष्ट्रवाद की लहर जगाएंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ के 6 प्रतिष्ठित कवि जो देश भर में अपनी रचनाओं के लिए प्रदेश को गौरांवित करते आए हैं ऐसे देवेन्द्र परिहार, मयंक शर्मा, संस्कार साहू, हीरामणि वैष्णव, नरेंद्र गुप्ता, ईशान शर्मा अपनी ओजपूर्ण एवं राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण रचनाओं का पाठ करेंगे। आयोजन में वीर रस, राष्ट्रचेतना, संस्कृति और मातृभूमि के गौरव पर आधारित काव्य प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
साय मंत्रिमंडल, आरएसएस, भाजपा, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की रहेगी उपस्थिति
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीगण, भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधि, साहित्यकार तथा बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिकों को आमंत्रित किया जा रहा है।
क्रेडाई और अष्ट विनायक रियलिटी के सहयोग से हो रहा आयोजन
कार्यक्रम के प्रायोजक क्रेडाई तथा सह-प्रायोजक अष्ट विनायक रियलिटी हैं। आयोजन में प्रदेश के राष्ट्रवादी संगठन छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ की विशेष भूमिका रहेगी।
कवि सम्मेलन में एंट्री पास से मिलेगा प्रवेश
काव्य महोत्सव “मिट्टी के बेटे” में प्रवेश केवल एंट्री पास के माध्यम से होगा। इच्छुक नागरिक प्रवेश पत्र संयोजक वीरेंद्र दुबे के कार्यालय, छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के कार्यालय तथा शहर के विभिन्न निर्धारित केंद्रों से प्राप्त कर सकते हैं।
आयोजकों ने प्रदेश के साहित्यप्रेमियों, युवाओं और राष्ट्रभक्ति की भावना से जुड़े नागरिकों से इस विशेष आयोजन में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को काव्यांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है।




