6 Jul 2026, Mon
Breaking

CM विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन: 125वीं जयंती पर बोले—‘उनके आदर्शों पर चलेगा विकसित भारत’

सतीश शर्मा 

रायपुर, 6 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रख्यात शिक्षाविद् और राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मां भारती के सच्चे सपूत थे, जिन्होंने राष्ट्र की अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान देते हुए संपूर्ण जीवन देश सेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के दिखाए पथ पर अग्रसर होते हुए हम विकसित और सशक्त भारत का निर्माण करेंगे।

 

 

इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   CM विष्णुदेव साय का आज व्यस्त कार्यक्रम : राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन से लेकर इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज तक कई प्रमुख आयोजनों में होंगे शामिल, जानें आज का पूरा कार्यक्रम...

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed