22 Aug 2026, Sat
Breaking

वेयरहाउसिंग कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: बैंक से हुआ बड़ा समझौता, अब बीमा से लेकर शिक्षा सहायता तक मिलेगा लाभ

सतीश शर्मा

रायपुर, 7 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू की उपस्थिति में स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन और ऐक्सिस बैंक के बीच सैलरी एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर निगम के प्रबंध संचालक आषीष कुमार टिकरिहा सहित निगम एवं ऐक्सिस बैंक के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

एमओयू के तहत ऐक्सिस बैंक में निगम कर्मचारियों के सैलरी अकाउंट खुलवाने पर नियमित कर्मचारियों एवं दैनिक वेतन श्रमिकों को 1.10 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा तथा 10 लाख रुपये का प्राकृतिक मृत्यु बीमा निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके अलावा, किसी कर्मचारी की मृत्यु होने की स्थिति में उसके परिवार को 8 लाख रुपये तक की शिक्षा सहायता राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही 2,499 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर 30 लाख रुपये तक का हेल्थ टॉप-अप कवर और 30 लाख रुपये का पर्सनल एक्सीडेंट कवर भी उपलब्ध होगा।

 

 

अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने कहा कि इस एमओयू के माध्यम से कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं, बीमा सुरक्षा और वित्तीय सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

इस एमओयू के बाद निगम कर्मचारियों में खुशी की लहर है। कर्मचारियों ने अध्यक्ष चंदूलाल साहू के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसी अवसर पर निगम मुख्यालय में अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने बैकुण्ठपुर (जिला-कोरिया) निवासी पूनम कूजुर को सीसीएच (चतुर्थ श्रेणी) पद पर अनुकंपा नियुक्ति आदेश भी प्रदान किया।

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 5 विशेषज्ञ चिकित्सकों और 15 चिकित्सा अधिकारियों की संविदा नियुक्ति, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर जारी आदेश

 

 

 

 

 

You Missed