7 Oct 2026, Wed
Breaking

कैबिनेट बैठक आज: CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में शाम 4 बजे होगी मीटिंग, इन मुद्दों पर रहेगी नजर

सतीश शर्मा 

रायपुर, 08 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 8 जुलाई को शाम 4 बजे आयोजित होगी। यह बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।

सरकारी कार्यक्रम के अनुसार, कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। बैठक के दौरान जनहित, विकास कार्यों और प्रशासनिक मामलों से जुड़े कई अहम निर्णयों पर मुहर लगने की संभावना है।

बैठक में मुख्यमंत्री के साथ राज्य मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य शामिल होंगे। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी बैठक समाप्त होने के बाद आधिकारिक रूप से साझा की जाएगी। ऐसे में प्रदेश की नजरें इस बैठक पर टिकी हैं, क्योंकि कई महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार बड़े फैसले ले सकती है।

 

Share
पढ़ें   CG को ‘ऊर्जा राजधानी’ बनाने की तैयारी: 30,671 मेगावाट क्षमता, 32,100 मेगावाट की नई परियोजनाएं, 3.4 लाख करोड़ निवेश और 2030 के ग्रीन एनर्जी लक्ष्य पर बड़ा प्लान

 

 

 

 

 

You Missed