16 Oct 2026, Fri
Breaking

CM TODAY SCHEDULE: विधानसभा सत्र के बाद उत्कृष्टता अलंकरण समारोह और रात्रि भोज में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जानें पूरा कार्यक्रम…

सतीश शर्मा

रायपुर, 15 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार, 15 जुलाई 2026 को विधानसभा के निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस, रायपुर से कार द्वारा रवाना होकर 10:55 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र में भाग लेंगे। इस दौरान सदन की कार्यवाही में विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और सरकारी कार्य संपादित किए जाएंगे।

विधानसभा सत्र के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे से रात 9:00 बजे तक विधानसभा परिसर में आयोजित उत्कृष्टता अलंकरण समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रात्रि भोज में शामिल होंगे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रात 9:00 बजे विधानसभा परिसर से रवाना होकर 9:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस, रायपुर पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

 

Share
पढ़ें   झारखंड शराब घोटाला में बड़ी कार्रवाई : छत्तीसगढ़ वेलकम डिस्टलरी के डायरेक्टर राजेंद्र उर्फ चुन्नू जायसवाल गिरफ्तार, बिलासपुर में ACB की दबिश

 

 

 

 

 

You Missed