17 Oct 2026, Sat

‘जोहार जगन्नाथ’ में गूंजी आस्था की धुन: डॉ. वर्णिका शर्मा ने की महाआरती, ‘मिस रायपुर सीजन-2’ का पोस्टर लॉन्च

सतीश शर्मा

रायपुर, 17 जुलाई 2026

भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के अवसर पर रायपुर के कोतवाली चौक स्थित ए.टी. पैलेस में आयोजित ‘जोहार जगन्नाथ’ कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का केंद्र बना। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ की विधिवत पूजा-अर्चना और महाआरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने ‘मिस रायपुर सीजन-2’ के पोस्टर का भी विमोचन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स प्रा. लि. के चेयरमैन तिलोकचंद बरडिया ने कहा कि ‘जोहार जगन्नाथ’ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, आस्था और सामाजिक समरसता का उत्सव है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ सभी के आराध्य हैं और उनकी कृपा से समाज में प्रेम, सेवा और सद्भाव का संदेश निरंतर प्रसारित होता रहे, यही संस्था की कामना है। उन्होंने बताया कि संस्थान अपने 70वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है और पिछले सात दशकों से ग्राहकों के विश्वास के साथ सेवा और गुणवत्ता की परंपरा निभा रहा है।

संस्थान के डायरेक्टर नितिन बरडिया ने बताया कि 70वें वर्ष के उपलक्ष्य में ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर शुरू किए गए हैं। 16 से 26 जुलाई 2026 तक सोने के आभूषणों की खरीद पर प्रति तोला 7,000 रुपये तक की छूट, गोल्ड एक्सचेंज पर 1,957 रुपये का अतिरिक्त लाभ तथा डायमंड और अन्य ज्वेलरी रेंज पर भी आकर्षक डिस्काउंट दिया जा रहा है।

वहीं, डायरेक्टर निकेश बरडिया ने बताया कि इस वर्ष ‘मनोकामना रथ’ की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके माध्यम से शहर के विभिन्न समुदायों और श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं भगवान श्री जगन्नाथ के चरणों तक पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल श्रद्धा, आस्था और जनसहभागिता का अनूठा उदाहरण बन रही है।

पढ़ें   रायपुर के Salem English School में बड़ा एक्शन: 28 शिक्षक-कर्मचारी हटाए गए, प्रबंधन ने कहा- बच्चों के भविष्य से समझौता नहीं

कार्यक्रम में भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य आरती, भजन-कीर्तन और दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। रथयात्रा के अवसर पर व्यापारी, उद्योगपति, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी, महिला संगठनों की प्रतिनिधियां, युवा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम में बरडिया परिवार, संस्थान के अधिकारी-कर्मचारी और मीडिया प्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

Share