24 Jul 2026, Fri
Breaking

कलिंगा विश्वविद्यालय में अल्ट्राटेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू: सिविल इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगा इंडस्ट्री आधारित प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट का अवसर

सतीश शर्मा

रायपुर, 23 जुलाई 2026। कलिंगा विश्वविद्यालय और अल्ट्राटेक सीमेंट की संयुक्त पहल से विश्वविद्यालय परिसर में ‘अल्ट्राटेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ किया गया। यह विश्वविद्यालय का आठवां सेंटर ऑफ एक्सीलेंस है, जिसका उद्देश्य सिविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तकनीकी ज्ञान, हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग और करियर उन्मुख कौशल प्रदान करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ यशवंत कुमार (प्रधान महालेखाकार, AG ऑफिस) और शीतांशु शेखर (महाप्रबंधक, नाबार्ड) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट और कलिंगा विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

समारोह में अल्ट्राटेक सीमेंट की ओर से प्रतीक झा (जोनल हेड) और रमन शर्मा (रीजनल हेड) उपस्थित रहे। वहीं विश्वविद्यालय की ओर से प्रो. डॉ. आर. श्रीधर (कुलपति), डॉ. बायजू जॉन (महानिदेशक), प्रो. डॉ. मोनिका सेठी शर्मा (प्रतिकुलपति), डॉ. संदीप गांधी (कुलसचिव) और पंकज तिवारी (निदेशक, कॉर्पोरेट रिलेशंस) ने कार्यक्रम में भाग लिया।

 

 

कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट विभा चंद्राकर ने किया, जबकि विज्ञान संकाय की सहायक प्राध्यापक अभिसस्मिता रॉय ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। अतिथियों ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निरीक्षण भी किया।

मुख्य अतिथि यशवंत कुमार ने कहा कि यह केंद्र केवल एक नई सुविधा नहीं, बल्कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, जो निर्माण उद्योग के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार करेगा।

विशिष्ट अतिथि शीतांशु शेखर ने कहा कि यह उत्कृष्टता केंद्र युवाओं को भविष्य की औद्योगिक चुनौतियों के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगा।

डॉ. संदीप गांधी ने कहा कि सेंटर को भविष्य की औद्योगिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की तकनीकी दक्षता हासिल करने का अवसर मिलेगा।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य सेवाओं में दो ऐतिहासिक उपलब्धियाँ : पंडरी और बलौदाबाजार की IPHL देश की प्रथम और द्वितीय क्वालिटी सर्टिफाइड लैब बनीं

अल्ट्राटेक सीमेंट के प्रतीक झा ने कहा कि कंपनी हमेशा कौशल विकास और गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रही है। वहीं रमन शर्मा ने कहा कि यह केंद्र शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी कम करते हुए नवाचार और अनुसंधान को नई गति देगा।

पंकज तिवारी ने बताया कि इस साझेदारी से छात्रों को इंटर्नशिप, प्लेसमेंट, लाइव प्रोजेक्ट्स और उद्योग आधारित प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा, जिससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा।

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की प्रमुख सुविधाएं

  • उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण और विशेषज्ञों के व्याख्यान
  • इंटर्नशिप, प्लेसमेंट सहायता, लाइव प्रोजेक्ट्स और केस स्टडीज
  • स्किल डेवलपमेंट एवं सर्टिफिकेशन प्रोग्राम
  • फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP)
  • संयुक्त रिसर्च, कंसल्टेंसी और स्टार्टअप मेंटरशिप
  • औद्योगिक भ्रमण और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट विजिट
  • टेक्निकल फेस्ट, हैकथॉन, वर्कशॉप, सम्मेलन और सेमिनार

कार्यक्रम का समापन लिपसा दास द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, विश्वविद्यालय के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed