9 Sep 2026, Wed
Breaking

CM TODAY SCHEDULE: मुख्यमंत्री साय आज बेंगलुरु दौरे पर, सत्य साई ग्राम के गोल्डन जुबली समारोह में होंगे शामिल, जानें पूरा कार्यक्रम…

सतीश शर्मा

रायपुर, 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को एक दिवसीय कर्नाटक दौरे पर रहेंगे। वे चिक्कबल्लापुर जिले के मुद्देनहल्ली स्थित सत्य साई ग्राम में आयोजित ‘गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:00 बजे रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे और 9:20 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। इसके बाद वे 9:55 बजे इंडिगो की उड़ान 6E-406 से बेंगलुरु के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

 

मुख्यमंत्री 11:50 बजे बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय विमानतल पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से रवाना होकर 12:45 बजे सत्य साई ग्राम, मुद्देनहल्ली पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 12:45 बजे से 3:45 बजे तक आयोजित ‘गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन ऑफ सत्य साई ग्राम’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 3:45 बजे मुद्देनहल्ली से रवाना होकर 4:30 बजे केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय विमानतल पहुंचेंगे। इसके बाद वे शाम 5:30 बजे इंडिगो की उड़ान 6E-978 से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 7:20 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे। उनका 7:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है।

Share
पढ़ें   गौरेला-पेंड्रा मरवाही में मूसलधार बारिश का कहर: निर्माणाधीन नेशनल हाईवे बहा, टूटी पुलिया, कई एनीकट बहे, यातायात डायवर्ट, एसडीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश

 

 

 

 

 

You Missed