25 Jul 2026, Sat

CG Weather Alert: दो दिन तक राहत की बारिश, 23 जिलों में येलो अलर्ट; रायपुर में दिनभर छाए रहेंगे बादल

सतीश शर्मा 

रायपुर, 25 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 23 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है।

 

 

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में अधिकतम 3 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। हालांकि अब तक पूरे प्रदेश में औसत से करीब 18 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के प्रभाव के कारण मानसूनी गतिविधियों में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके बावजूद अगले दो दिनों तक प्रदेश में बारिश की अच्छी संभावना बनी हुई है।

रायपुर का मौसम राजधानी रायपुर में शनिवार को दिनभर आंशिक से सामान्य बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इन 23 जिलों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण अरब सागर से आने वाली नमी प्रभावित हुई है, जिससे मानसून की गतिविधियों में बदलाव आया है। हालांकि प्रदेश में मानसून पूरी तरह कमजोर नहीं पड़ा है और अगले कुछ दिनों तक कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Share
पढ़ें   अधिकारी के तोते के लिए चला रेस्क्यू ऑपरेशन: पेड़ से उतारने में बहा हजारों लीटर पानी, लोगों में नाराजगी

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *