11 Sep 2026, Fri
Breaking

श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल रायपुर में वरिष्ठ ENT विशेषज्ञ डॉ. अनुज जाऊलकर का सफल इलाज, डॉ. रमन सिंह ने पहुंचकर जाना स्वास्थ्य

रायपुर, 27 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ ईएनटी (ENT) विशेषज्ञ डॉ. अनुज जाऊलकर का सड़क दुर्घटना के बाद श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल, रायपुर में सफल उपचार किया गया। दुर्घटना में उनके बाएं कुल्हे (Hip Joint) में गंभीर फ्रैक्चर और डिसलोकेशन हुआ था। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा समय पर इलाज और सफल सर्जरी के बाद अब उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है और वे स्वयं खड़े होने की स्थिति में पहुंच गए हैं।

22 जुलाई को सड़क दुर्घटना के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती

22 जुलाई को हुई सड़क दुर्घटना के बाद डॉ. अनुज जाऊलकर को तत्काल श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अस्पताल की विशेषज्ञ मेडिकल टीम ने बिना किसी देरी के उपचार शुरू किया।

 

 

डॉ. सुशील शर्मा के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम ने किया सफल उपचार

अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर एवं वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. सुशील शर्मा के नेतृत्व में डॉ. प्रयांक हिशीकर, डॉ. सुप्रीति शर्मा, डॉ. रवि गोयल सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल टीम ने समन्वित रूप से उपचार किया। समय पर लिए गए चिकित्सकीय निर्णय, आधुनिक सर्जिकल तकनीक और लगातार निगरानी के कारण उपचार सफल रहा।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अस्पताल पहुंचकर जाना स्वास्थ्य

डॉ. अनुज जाऊलकर का हालचाल जानने के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल पहुंचे। उनके साथ पूर्व सांसद अभिषेक सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की विस्तृत जानकारी ली और डॉ. जाऊलकर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत तथा विधायक अनुज शर्मा ने भी अस्पताल पहुंचकर डॉ. जाऊलकर से मुलाकात की और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ में युवा शक्ति से बनेगा विकसित भारत: CM विष्णु देव साय ने शुरू की नीति आयोग की कार्यशाला, 4 बड़े एमओयू से खुलेंगे रोज़गार के नए रास्ते

गंभीर ट्रॉमा मामलों में श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल बना भरोसे का केंद्र

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार गंभीर दुर्घटना और ट्रॉमा मामलों में अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टर, अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और मल्टी-डिसिप्लिनरी मेडिकल टीम मरीजों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध करा रही है। यही कारण है कि श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल लगातार मरीजों का भरोसा जीत रहा है।

मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुशील शर्मा एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती कात्यायनी शर्मा ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य प्रत्येक मरीज को समय पर, सुरक्षित और विशेषज्ञ चिकित्सा उपलब्ध कराना है। आधुनिक तकनीक, अनुभवी चिकित्सकों और समर्पित सेवा भावना के साथ अस्पताल हर मरीज को सर्वोत्तम उपचार देने के लिए प्रतिबद्ध है।

.

Share