28 Jul 2026, Tue
Breaking

हर जिले में बनेंगे खेल संघ, खिलाड़ियों की प्रोफाइल होगी तैयार, अरुण साव ने अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों से अपडेट रहने को कहा

 

रायपुर, 27 जुलाई 2026। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज खेल विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और प्रशिक्षकों को छत्तीसगढ़ में नई खेल संस्कृति विकसित करने तथा राज्य को खेल हब बनाने के लिए नई सोच और विजन के साथ काम करने के निर्देश दिए। रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, आदिम जाति कल्याण, पुलिस और वन विभाग सहित विभिन्न विभागों के खेल आयोजनों में मौजूद रहकर कम उम्र की प्रतिभाओं की पहचान करने तथा उनके प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार और संचालक तनुजा सलाम भी मौजूद थीं।

अरुण साव ने विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ अधिक से अधिक खिलाड़ियों और खेल संघों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये शिविर स्थानीय स्तर पर खेल संस्कृति विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने हर जिले में सभी खेलों के संघों के गठन और सभी खेल संघों एवं एसोसिएशनों का पंजीयन कराने पर भी जोर दिया, ताकि उन्हें शासन का सहयोग मिल सके।

 

 

उन्होंने राज्य में निर्मित खेल अधोसंरचनाओं और खेलो इंडिया सेंटर्स की सुविधाओं का बेहतर उपयोग कर खिलाड़ियों को तराशने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कम उम्र में पहचान, उनके प्रशिक्षण और ग्रूमिंग की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। सभी जिलों के खेल अधिकारियों को अपने-अपने जिले के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों तथा संभावनाशील खिलाड़ियों की विस्तृत प्रोफाइल तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने बड़ी प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सहयोग लेने पर भी बल दिया।

पढ़ें   डॉ रवि मित्तल ने संभाला जनसंपर्क आयुक्त का पद : जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद, जशपुर कलेक्टर से जनसंपर्क पहुंचे हैं डॉ रवि मित्तल

उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों में निर्माणाधीन खेल परिसर, खेल मैदान और स्टेडियमों के निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी कर खिलाड़ियों की जरूरतों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने संबंधित जिले के लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में मौजूद लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता वी.एस. कोरम को खेल अधोसंरचना से जुड़े निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ जल्द पूरा करने तथा लंबित कार्यों को शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही उप मुख्यमंत्री कार्यालय को हर महीने प्रगति रिपोर्ट सौंपने को कहा।

अरुण साव ने सभी खेल अधिकारियों को अपने-अपने जिले के विकासखंड शिक्षा अधिकारियों से समन्वय कर स्कूलों में प्रतिदिन खेल का एक पीरियड सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद पंचायतों के माध्यम से गांवों के सरपंचों और सचिवों को खेलों के लिए बेहतर माहौल तैयार करने हेतु प्रेरित करने को भी कहा। उन्होंने प्रशिक्षकों और खेल अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों, नई तकनीकों, आधुनिक खेल उपकरणों, नए नियमों और नियामक संस्थाओं से लगातार अपडेट रहने के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त संचालक प्रभाकर पाण्डेय, उप संचालक रश्मि ठाकुर, रवि अग्रवाल सहित सभी जिलों के खेल अधिकारी और प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed