10 Aug 2026, Mon
Breaking

तिरंगा यात्रा को लेकर रायपुर में ट्रैफिक प्लान: सुबह 10 बजे शुरू होगी यात्रा, कई प्रमुख मार्ग बंद रहेंगे; पुलिस ने जारी किए डायवर्ट रूट…

 

रायपुर, 10 अगस्त 2026

राजधानी रायपुर में आज 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा सुबह 10 बजे इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक पहुंचेगी। यात्रा में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में शहरवासियों के शामिल होने की संभावना है।

 

 

तिरंगा यात्रा को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने और जरूरत के अनुसार ट्रैफिक डायवर्ट करने की व्यवस्था की है। यातायात पुलिस के मुताबिक सुबह 10 बजे से दोपहर करीब 1 बजे तक यात्रा मार्ग पर सामान्य यातायात प्रभावित रहेगा।

इन रास्तों से गुजरेगी तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर गणेश मंदिर तिराहा, बूढ़ापारा बिजली ऑफिस, नगर निगम भवन के सामने रोड, महिला थाना चौक और फायर ब्रिगेड चौक होते हुए सुभाष स्टेडियम पहुंचेगी।

यात्रा के दौरान इन मार्गों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यात्रा मार्ग पर जाने से बचें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

ट्रैफिक से बचने इन डायवर्ट रूट का करें इस्तेमाल

बूढ़ेश्वर चौक से बूढ़ापारा बिजली ऑफिस:
परिक्रमा पथ → पुलिस लाइन गेट → कालीबाड़ी मार्ग।

शास्त्री चौक से महिला थाना:
बंजारी चौक → राजभवन चौक → कालीमाई तिराहा → ओसीएम चौक → महिला थाना चौक → कालीबाड़ी मार्ग।

कालीबाड़ी से कोतवाली चौक:
कालीबाड़ी चौक → महिला थाना चौक → ओसीएम चौक → काली माता मंदिर तिराहा → राजभवन चौक → घड़ी चौक।

कोतवाली से कालीबाड़ी और सदर बाजार से बूढ़ापारा:
सदर बाजार → कंकालीपारा चौक → पुरानी बस्ती → बूढ़ेश्वर चौक → पुलिस लाइन गेट।

पढ़ें   कॉटन कॉलेज से CM पद तक: हिमंत बिस्वा सरमा की प्रेरक राजनीतिक यात्रा, छात्र राजनीति से शुरू होकर दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बनने तक का सफर

तिरंगा यात्रा में आने वालों के लिए यहां रहेगी पार्किंग

तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले लोगों के वाहनों के लिए बूढ़ा तालाब गार्डन, इंडोर स्टेडियम के पीछे मैदान, बूढ़ा तालाब परिक्रमा पथ और महाराजबंद तालाब की ओर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा करने के बाद लोग पैदल इंडोर स्टेडियम पहुंच सकेंगे।

यातायात पुलिस ने की सावधानी बरतने की अपील

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि तिरंगा यात्रा के दौरान धैर्य और सावधानी से वाहन चलाएं। मौके पर तैनात यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें। अनावश्यक जाम से बचने के लिए वाहन चालक घर से निकलने से पहले अपने रूट की योजना बना लें और यात्रा मार्ग से जुड़े रास्तों पर जाने से बचें।

आज सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रायपुर के इन प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रहने की संभावना है।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed