25 Sep 2026, Fri
Breaking

CM TODAY SCHEDULE : CM साय आज जशपुर दौरे पर, कुनकुरी में तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल; बगिया में करेंगे रात्रि विश्राम, जानें पूरा शेड्यूल…

रायपुर, 11 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार, 11 अगस्त को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर में रायपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए जशपुर पहुंचेंगे और कुनकुरी में आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से सुबह 11:50 बजे कार से रवाना होकर 11:55 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर के सलियाटोली हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। करीब 1:20 बजे सलियाटोली हेलीपैड पहुंचने के बाद 1:25 बजे कार से कुनकुरी के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे कुनकुरी पहुंचेंगे। यहां दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 3:30 बजे कुनकुरी से कार द्वारा अपने गृह निवास बगिया, विकासखंड कांसाबेल के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री साय शाम 4 बजे बगिया स्थित निज निवास पहुंचेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा और वे बगिया में रात्रि विश्राम करेंगे।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ की धार्मिक, आध्यात्मिक और पौराणिक विरासत का प्रतीक बना शिवरीनारायण महोत्सव: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया भव्य शुभारंभ, अटल परिसर का किया लोकार्पण