16 Aug 2026, Sun
Breaking

अमित चिमनानी की कावड़ यात्रा में दिखी आस्था: पवन साय और राजीव लोचन महाराज समेत सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल, जगह-जगह पुष्पवर्षा

 

रायपुर, 16 अगस्त 2026। श्रावण मास के पावन अवसर पर राजधानी के मोतीबाग चौक स्थित बाबा श्री वैधनाथ धाम तक 16 अगस्त, रविवार को भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। आयोजक एवं यात्रा के नेतृत्वकर्ता सीए अमित चिमनानी ने बताया कि यात्रा न्यू राजेन्द्र नगर स्थित उनके निवास से निकाली गई एवं बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग सभी ने कांवड़ यात्रा में भाग लेकर यात्रा को महत्वपूर्ण बनाया। यात्रा में भगवान शिव एवं नंदी की झांकियां और भव्य शिवलिंग भी आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा के स्वागत में जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी की गई।

सीए अमित चिमनानी ने बताया कि श्रद्धालुगण ने 7 नदियोंमां गंगा (हर की पौड़ी), मां नर्मदा (ग्वारीघाट, जबलपुर), मां अरपा (बिलासपुर घाट), मां खारुन (महादेव घाट), राजिम त्रिवेणी संगम (राजिम), मां महानदी, मां पैरी और मां सोंढूर — का पवित्र जल लेकर यात्रा की एवं उसके बाद इस पवित्र जल से शिव अभिषेक किया। यात्रा की शुरुआत कावड़ पूजन से की गई, तत्पश्चात महाकाल की आरती के साथ यात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा समाप्ति के बाद विधिवत जल अभिषेक कर छत्तीसगढ़ की खुशहाली की प्रार्थना की गई।

 

 

यात्रा में प्रमुख रूप से भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, पूज्य संत राजीव लोचन महाराज, विधायक पुरन्दर मिश्रा, भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव, केदार गुप्ता, अमरजीत छाबड़ा, नेहरू निषाद, छगन मूंदड़ा, किरण बघेल, उज्ज्वल दीपक, राजीव चक्रवर्ती, सुनील चौधरी, विश्वदिनी पाण्डेय, निशिकांत पांडे, अनामिका सिंह सहित छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, चैंबर के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, कैट के प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, समाजसेवी मुखी मन्नूमल पृथवानी, भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश अध्यक्ष लधाराम नैनवानी, वरिष्ठ समाजसेवी रमेश मिर्घानी, बलराम आहूजा, सुशील केसवानी, झामनदास बजाज, श्याम चावला, महेश प्रितवानी, मुरलीधर शादीजा, अजय जयसिंघानी, विकास रूपरेला, राजकुमार गुनवानी, अमर चंदनानी, इंदर तलरेजा, मोहन होतवानी, प्रेमप्रकाश मध्यानी, रवि वाधवानी, बंटी जुमनानी, विजय लहरवानी, विक्की वाधवानी, संजय लालवानी, किशोर गुरनानी, पंकज चीजवानी, समीर वेनश्यानी, नरेन्द्र दासवानी, मनीष पंजवानी, अनिल लाहोरी, रतन वर्ल्यानी, रोशन आहूजा, साजन श्रीवास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।

Share
पढ़ें   जन्मदिन पर विजय शर्मा का ग्रीन मिशन: हजारों लोगों संग किया पौधारोपण, बोले—50 सीटों के साथ इसी सत्र से शुरू होगा मेडिकल कॉलेज

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed