3 Oct 2026, Sat
Breaking

सरगुजा में ऑटो चालक पर शर्मनाक आरोप: छात्रा को घर के बजाय सुनसान इलाके में ले जाने की कोशिश, लोगों ने पकड़कर पीटा

अंबिकापुर, 18 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक नाबालिग छात्रा को ट्यूशन से घर ले जाने के बजाय सुनसान इलाके की ओर ले जाने का आरोप ऑटो चालक पर लगा है। घटना गांधी नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, 13-14 वर्षीय छात्रा देर शाम ट्यूशन से ऑटो में घर लौट रही थी। आरोप है कि चालक ने घर जाने के बजाय ऑटो को कॉलेज ग्राउंड की ओर मोड़ दिया। छात्रा ने खतरा भांपकर शोर मचाते हुए मदद की गुहार लगाई।

बच्ची की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग और ताइक्वांडो खिलाड़ी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ऑटो को रोककर छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रा के आरोपों और ऑटो चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी स्कूल बस, 9 की मौत; 20 से ज्यादा गंभीर

 

 

 

 

 

You Missed