20 Aug 2026, Thu
Breaking

महासमुंद में सूकरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि : प्रशासन ने 10 किमी क्षेत्र में पाबंदियां लगाईं, बाजार-दुकानें भी बंद रहेंगी

महासमुंद, 20 अगस्त 2026। जिले के ग्राम छिलपावन में सूकरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर (ASF) की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित क्षेत्र के आसपास कड़े प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के आदेश के अनुसार छिलपावन के एक किलोमीटर क्षेत्र को संक्रमित जोन और एक से 10 किलोमीटर क्षेत्र को निगरानी जोन घोषित किया गया है।

संक्रमित जोन से जीवित सूकरों और सूकर उत्पादों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। वहीं निगरानी जोन में सूकरों से संबंधित बाजार और दुकानें बंद रहेंगी। पशु चिकित्सा विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्र में सूकरों की जांच, साफ-सफाई और संक्रमण नियंत्रण की कार्रवाई करेगी।

प्रशासन के अनुसार जरूरत पड़ने पर पशुपालकों के सूकरों और उनके आहार को नष्ट करने के लिए निर्धारित दर के अनुसार मुआवजा भी दिया जाएगा। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से बचने और सूकरों में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पशु चिकित्सा विभाग को सूचना देने की अपील की है।

 

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अफ्रीकन स्वाइन फीवर सूकरों में होने वाला अत्यधिक संक्रामक वायरस जनित रोग है और यह मनुष्यों में नहीं फैलता। संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ को मिला फोरेंसिक शिक्षा और जांच का राष्ट्रीय हब: नवा रायपुर में अमित शाह ने किया एनएफएसयू और एनएफएसएल का भूमिपूजन, 40 एकड़ में बनेगा अत्याधुनिक परिसर, साइंटिफिक इन्वेस्टीगेशन से अपराध अनुसंधान को मिलेगी नई गति

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed