20 Aug 2026, Thu

राजधानी में बस का कहर: स्कूटी सवार युवक और 3 साल का बच्चा आए चपेट में, बस के नीचे फंसी स्कूटी दूर तक घिसटती रही

 

रायपुर, 20 अगस्त 2026

रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक यात्री बस ने स्कूटी सवार युवक और 3 साल के बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

घटना पचपेड़ी नाका से संतोषी नगर जाने वाली सर्विस रोड की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बस सर्विस रोड से रिंग रोड की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस ने स्कूटी सवार गौतम पठानी और बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया।

बस के नीचे फंसी स्कूटी, दूर तक घसीटती गई

हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि टक्कर के बाद स्कूटी बस के नीचे फंस गई और काफी दूर तक घसीटती चली गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे।

स्थानीय लोगों ने घायल गौतम पठानी को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों की हालत और हादसे के कारणों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

Share
पढ़ें   CG में अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना लॉन्च: CM विष्णु देव साय ने किया शुभारंभ, श्रमिकों के बच्चों को छठवीं से बारहवीं तक निजी आवासीय स्कूलों में निःशुल्क पढ़ाई का मिलेगा मौका, अगले सत्र से 200 बच्चों को होगा लाभ

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *