रायपुर। 23 अगस्त, रविवार को मारुति मंगलम भवन, गुढ़ियारी से महादेव घाट, रायपुरा तक कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए यात्रा मार्ग और आसपास के इलाकों में यातायात का दबाव बढ़ सकता है।
कांवड़ यात्रा का मार्ग: मारुति मंगलम भवन, गुढ़ियारी → पड़ाव → तेलघानी नाका → अग्रसेन चौक → आमापारा चौक → लाखेनगर → सुंदर नगर → रायपुरा चौक → महादेव घाट।

यातायात पुलिस रायपुर ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अनावश्यक रूप से इस मार्ग का उपयोग करने से बचें और गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
पुलिस ने कहा कि अत्यावश्यक कार्य नहीं होने पर कांवड़ यात्रा के दौरान निर्धारित मार्ग पर आवागमन से बचें, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे तथा यातायात व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित हो सके।
यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक यातायात प्रबंधन और पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की जाएगी।





