9 Oct 2026, Fri
Breaking

CM TODAY SCHEDULE: मुख्यमंत्री साय आज अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना सम्मान समारोह में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल…

रायपुर, 24 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:15 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे और 12:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, जी.ई. रोड पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना सम्मान समारोह में शामिल होंगे। समारोह के बाद दोपहर 1:30 बजे ऑडिटोरियम से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और लगभग 1:45 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

  • 12:15 बजे: मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से प्रस्थान।
  • 12:30 बजे: पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, जी.ई. रोड पहुंचेंगे।
  • 12:30 से 1:30 बजे: अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
  • 1:30 बजे: ऑडिटोरियम से मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान।
  • 1:45 बजे: मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे और इसके बाद कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।
Share
पढ़ें   दिल्ली के लुटियंस जोन में हड़कंप: बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद के सरकारी बंगले में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

 

 

 

 

 

You Missed