15 Oct 2026, Thu
Breaking

रायपुर के नंदनवन के कायाकल्प की तैयारी, 50 करोड़ का निवेश प्रस्तावित; PPP मॉडल पर विकसित होगा आकर्षक बॉटनिकल गार्डन

 

रायपुर, 31 अगस्त 2026/ रायपुर जिले के अटारी गांव स्थित नंदनवन को अब एक नए और आकर्षक स्वरूप में पुनर्विकसित किया जाएगा। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों ने नंदनवन पुनर्विकास की प्रस्तावित परियोजना का प्रस्तुतिकरण मुख्य सचिव विकासशील के समक्ष दिया।

परियोजना की मुख्य बातें

नंदनवन के कायाकल्प और विकास कार्य में लगभग 50 करोड़ रुपये का निवेश अनुमानित है। पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत यह पूरी परियोजना विकसित की जाएगी। बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए बॉटनिकल गार्डन को नए सिरे से पुनर्जीवित और विकसित किया जाएगा।

मुख्य सचिव ने परियोजना में पर्यटकों की सुविधा और आकर्षण को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जन-सुविधाएं विकसित करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव द्वारा ली गई समीक्षा बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, वित्त विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, NRDA के सीईओ चंदन कुमार समेत विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
पढ़ें   15 मिनट में रजिस्ट्री, AC ऑफिस और Wi-Fi की सुविधा: छत्तीसगढ़ का स्मार्ट पंजीयन मॉडल बना सुशासन की नई मिसाल

 

 

 

 

 

You Missed