16 Oct 2026, Fri
Breaking

खैरागढ़ नगर पालिका पर 3 करोड़ से ज्यादा बिजली बिल बकाया, CSEB ने कार्यालय का कनेक्शन काटा; टॉर्च की रोशनी में काम करते दिखे कर्मचारी

खैरागढ़, 01 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में बिजली बिल के बकाये को लेकर बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को खैरागढ़ नगर पालिका कार्यालय का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। कनेक्शन कटने के बाद कार्यालय में बिजली गुल हो गई, जिससे नगर पालिका का कामकाज प्रभावित हुआ। कर्मचारी जरूरी काम मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में करते नजर आए।

नगर पालिका पर करोड़ों का बिजली बिल बकाया

जानकारी के मुताबिक, नगर पालिका कार्यालय का करीब 8 लाख 25 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया है। वहीं नगर पालिका से जुड़े सभी विद्युत कनेक्शनों को मिलाकर बकाया राशि 3 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

इसमें स्ट्रीट लाइट, नगर पालिका के भवन और अन्य कनेक्शनों का बिजली बिल शामिल है। ऐसे में कार्यालय का कनेक्शन जिस बकाये के चलते काटा गया है, वह नगर पालिका के कुल बिजली बकाये का केवल एक हिस्सा है।

बिजली कटते ही टॉर्च की रोशनी में हुआ काम

नगर पालिका कार्यालय का कनेक्शन कटने के बाद कर्मचारियों को अंधेरे में काम करना पड़ा। कई कर्मचारी मोबाइल की टॉर्च जलाकर जरूरी काम करते दिखाई दिए। वहीं नगर पालिका में अपने काम से पहुंचे लोगों को भी बिजली बंद होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।

1 अगस्त से लागू हुई प्रीपेड बिजली व्यवस्था

दरअसल, प्रदेश में 1 अगस्त से ब्लॉक स्तर और उससे ऊपर के सरकारी कार्यालयों में प्रीपेड बिजली व्यवस्था लागू की गई है। इसके बाद सरकारी कार्यालयों और विभागों के पुराने बकाया बिजली बिल की वसूली को लेकर बिजली कंपनी ने कार्रवाई तेज कर दी है।

पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में सांसद खेल महोत्सव के समापन में होंगे शामिल, 100 अटल परिसरों का करेंगे लोकार्पण और अटल बिहारी वाजपेयी की फोटो प्रदर्शनी का करेंगे शुभारंभ, जानिए मिनट-टू-मिनट पूरा कार्यक्रम....

विद्युत विभाग के मुताबिक, कनेक्शन काटने की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑटोमेटिक सिस्टम के जरिए की जा रही है। इसी प्रक्रिया के तहत खैरागढ़ नगर पालिका कार्यालय का बिजली कनेक्शन काटा गया।

स्ट्रीट लाइट और नल कनेक्शन को राहत

नगर पालिका के अंतर्गत आने वाली स्ट्रीट लाइट और नल कनेक्शन को फिलहाल बिजली कटौती से राहत दी गई है। इसका कारण आम लोगों से जुड़ी जरूरी सुविधाओं को प्रभावित होने से बचाना बताया गया है।

विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता आलोक दुबे के अनुसार, नगर पालिका कार्यालय का बकाया बिजली बिल जमा होने के बाद ही कनेक्शन बहाल किया जाएगा।

दूसरे सरकारी विभागों पर भी हो सकती है कार्रवाई

बिजली विभाग की इस कार्रवाई को जिले में सरकारी विभागों के बड़े बिजली बकाये के खिलाफ पहली बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। आने वाले दिनों में अन्य बकायादार सरकारी विभागों और कार्यालयों पर भी इसी तरह की कार्रवाई होने की संभावना है।

फिलहाल खैरागढ़ नगर पालिका कार्यालय की बिजली आपूर्ति बंद है। अब नगर पालिका के सामने बकाया राशि का भुगतान कर कनेक्शन बहाल कराने की चुनौती है। साथ ही यह भी देखना होगा कि बिजली विभाग ।

Share