18 Oct 2026, Sun
Breaking

बिलासपुर में चौकीदार की हत्या: लोहे की वस्तु से सिर कुचला, पानी टंकी के पास मिला शव; CCTV में कैद हुआ आरोपी

बिलासपुर, 03 सितम्बर 2026

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तोरवा थाना क्षेत्र की RPF कॉलोनी में पानी की टंकी के पास चौकीदार का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को कर्मचारी का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद GRP, RPF और तोरवा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। FSL टीम और डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।

लोहे की वस्तु से सिर पर किया हमला

पुलिस के मुताबिक, चौकीदार पर स्टोर रूम के पास रखी लोहे की वस्तु से सिर पर हमला किया गया। हमले के बाद वह जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

CCTV फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति हाफ पैंट और टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहा है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

फरार आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और CCTV फुटेज को जांच में शामिल किया है। वारदात के पीछे की वजह क्या थी और हत्या में कितने लोग शामिल थे, इसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Share
पढ़ें   मुख्य सचिव की दौड़ में पलटा पासा: सुब्रत साहू और पिंगुआ पीछे, केंद्र ने आख़िरी वक्त पर अमिताभ जैन को दिया एक्सटेंशन

 

 

 

 

 

You Missed