5 Sep 2026, Sat
Breaking

बलौदाबाजार के एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शिक्षकों का बढ़ाया सम्मान

बलौदाबाजार, 05 सितम्बर 2026। जिला मुख्यालय स्थित एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल अंग्रेजी माध्यम में शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल, नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय के संचालकों एवं सभी शिक्षकों को तिलक लगाकर और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों और अतिथियों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के संचालक अभिषेक तिवारी ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नियमित, संयमित, अनुशासित और आज्ञाकारी बनने की सीख दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने माता-पिता के साथ-साथ शिक्षकों और सभी बड़ों का सदैव सम्मान करना चाहिए तथा उनकी अच्छी बातों और मार्गदर्शन का पालन करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार मेहनत और लगन से प्रयास करने की सलाह दी।

 

 

वहीं विद्यालय के संचालक टुकेश्वर वर्मा ने शिक्षक दिवस कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जीवन में व्यक्ति कितनी भी शिक्षा हासिल कर ले और कितने भी ऊंचे पद पर पहुंच जाए, लेकिन यदि वह अपने माता-पिता और गुरु का सम्मान नहीं करता तो उसकी सफलता अधूरी मानी जाएगी।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के प्रति व्यक्त किए गए सम्मान और प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

Share
पढ़ें   पेंड्रा में 13 साल के बच्चे ने लगाई फांसी, पिता की डांट के बाद बिना बताए घर से निकला था, सुबह पेड़ पर मिली लाश

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed