7 Sep 2026, Mon
Breaking

दुर्ग में शिवनाथ नदी के तेज बहाव में बहा 32 वर्षीय युवक, दो दिन तक चला रेस्क्यू, SDRF ने मोटर बोट से बरामद किया शव

दुर्ग, 07 सितम्बर 2026। गनियारी स्थित शिवनाथ नदी में तेज बहाव की चपेट में आकर बहे युवक का शव दो दिन बाद एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। मृतक की पहचान खुर्सीपार भिलाई निवासी सहदेव महोबिया (32) के रूप में हुई है। शव बरामद होने के बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, 5 सितंबर की शाम सहदेव अपने दो साथियों के साथ पिकनिक मनाने गनियारी स्थित शिवनाथ नदी के तट पर पहुंचा था। इसी दौरान वह नदी किनारे बर्तन धोने के लिए पानी के पास गया। अचानक पैर फिसलने से वह तेज बहाव में चला गया और देखते ही देखते गहरे पानी में बह गया।

घटना के बाद उसके साथ मौजूद युवकों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। जानकारी मिलते ही दुर्ग एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की।

 

 

मोटर बोट से लगातार चलाया गया सर्च ऑपरेशन

शिवनाथ नदी में तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण रेस्क्यू टीम के सामने काफी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां थीं। इसके बावजूद टीम ने मोटर बोट की मदद से नदी के अलग-अलग हिस्सों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया।

6 सितंबर की सुबह शुरू हुआ तलाश अभियान 7 सितंबर तक जारी रहा। टीम ने नदी में संभावित स्थानों पर कई घंटे तक खोजबीन की। लगातार दो दिनों की मेहनत के बाद एसडीआरएफ को सफलता मिली और सहदेव का शव नदी से बरामद कर लिया गया।

दो दिन बाद मिली सफलता

लंबे समय तक चले सघन रेस्क्यू अभियान के बाद एसडीआरएफ की टीम ने शव को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद शव को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पढ़ें   गीदम से कुनकुरी तक मेडिकल कॉलेजों की सौगात: 250 नई MBBS सीटों को मिली मंजूरी, CM साय ने मोदी-नड्डा का जताया आभार

बारिश के मौसम में शिवनाथ नदी के तेज बहाव को देखते हुए नदी और जलाशयों के आसपास पिकनिक मनाने या पानी के नजदीक जाने में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed