रायपुर, 8 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मंगलवार को रायपुर और नवा रायपुर में विभिन्न कार्यक्रम निर्धारित हैं। मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री 11:45 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। बैठक में विभागीय कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक मुख्यमंत्री कार्यालयीन कार्य एवं आरक्षित समय में रहेंगे। शाम 5 बजे मंत्रालय से रवाना होकर 5:25 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे और कुछ समय आरक्षित रहेगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5:50 बजे मुख्यमंत्री निवास से लोकभवन के लिए रवाना होंगे और 5:55 बजे लोकभवन, रायपुर पहुंचेंगे। यहां शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक छत्तीसगढ़ मंडपम्, लोकभवन में आयोजित “सांस्कृतिक संध्या” कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 7:30 बजे लोकभवन से रवाना होकर 7:35 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।





