8 Sep 2026, Tue
Breaking

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, राजेश सिंह से योगदास साहू तक 13 अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में बदले प्रभारी DEO, देखें आदेश…

रायपुर, 08 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर बड़ा फेरबदल करते हुए 13 प्राचार्यों एवं अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इस संबंध में विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। तबादले के बाद कई जिलों में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और संभागीय स्तर के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव हुआ है।

जारी आदेश के अनुसार, कुछ अधिकारियों को संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय में नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कई प्राचार्यों को अलग-अलग जिलों में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।

तबादला किए गए अधिकारियों की पूरी सूची

  1. राजेश सिंह — प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर से प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा।
  2. अश्वनी भारद्वाज — प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा से प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर।
  3. ए.के. सिन्हा — प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, जांजगीर-चांपा से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, सूरजपुर।
  4. मनोहर प्रताप सिंह — प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खिसोरा, जांजगीर-चांपा से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, जांजगीर-चांपा।
  5. जगजीत धीर — सहायक संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग।
  6. एल.पी. डहीरे — प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, मुंगेली से सहायक संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर।
  7. डॉ. मोहन लाल पटेल — प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर, बिलासपुर से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, मुंगेली।
  8. रामेश्वर जायसवाल — प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर से प्रतिनियुक्ति पर जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा, जांजगीर-चांपा।
  9. उपेंद्र कुमार देवांगन — प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला विचारपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई।
  10. संदीप कुमार पांडे — कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, करतला, कोरबा से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर।
  11. शिव कुमार गेंदले — प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धरमपुरा, मुंगेली से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, बलौदाबाजार-भाटापारा।
  12. पुरुषोत्तम लाल साहू — प्राचार्य, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर चौकी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।
  13. योगदास साहू — प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से प्रतिनियुक्ति पर प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई।
पढ़ें   रक्षाबंधन पर नक्सलवाद को लेकर छत्तीसगढ़ में रचाएगा नया इतिहास: दंतेवाड़ा और सुकमा में आत्मसमर्पित नक्सली महिलाएं और 'दंतेश्वरी फाइटर्स' की कमांडो उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को बांधेंगी राखी, शांति और पुनर्वास का बनेगा प्रतीक

इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद बिलासपुर, सरगुजा, जांजगीर-चांपा, सूरजपुर, दुर्ग, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बलौदाबाजार-भाटापारा और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी समेत कई जिलों की शिक्षा व्यवस्था में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं।

 

 

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed