10 Sep 2026, Thu
Breaking

10 साल से बिस्तर पर जिंदगी गुजार रहे शशिकांत तक पहुंची CM साय की मदद, फोन पर दिया भरोसा, एम्स में कराया भर्ती

धमतरी, 10 सितम्बर 2026

धमतरी के नगरी वनांचल निवासी शशिकांत भरत करीब 10 साल पहले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के बाद वे लकवाग्रस्त हो गए और लंबे समय से बिस्तर पर थे।

शशिकांत ने बेहतर इलाज के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मदद की गुहार लगाई थी। मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद सीएम साय ने खुद फोन पर शशिकांत से बात की और बेहतर उपचार का भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री की पहल के बाद जिला प्रशासन ने शशिकांत को बेहतर इलाज के लिए एम्स भेजा, जहां उन्हें भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी दी गई है।

 

 

इलाज की नई उम्मीद मिलने के बाद शशिकांत ने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन का आभार जताया। उनके परिवार में भी अब बेहतर उपचार को लेकर उम्मीद जगी है।

Share
पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय बाल संरक्षण आयोग के स्थापना दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल...डिप्टी CM अरुण साव बिलासपुर जिले के प्रवास पर...PCC चीफ दीपक बैज राजनांदगांव जिले में गोलीकांड घटना स्थल का करेंगे निरीक्षण...आज से स्कूलों के समय में बदलाव...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed