11 Sep 2026, Fri
Breaking

CG WEATHER TODAY : छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन बढ़ेगी बारिश, दक्षिण-मध्य इलाकों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर, 11 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हुई। गुरुवार को राजधानी रायपुर में दोपहर करीब 3 बजे के बाद तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इस दौरान बारिश के वितरण और तीव्रता में इजाफा हो सकता है। कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश भी होने की संभावना जताई गई है।

प्रदेश में गुरुवार को सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान भी दुर्ग में 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में 11 सितंबर को आसमान सामान्यतः बादलों से ढका रहेगा। शहर के कुछ हिस्सों में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

इन इलाकों में हुई बारिश

प्रदेश में गुरुवार को पखांजूर में सबसे अधिक 5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। सोनहत और मालखरौदा में 4-4 सेंटीमीटर, जबकि बिहारपुर और सूरजपुर में 3-3 सेंटीमीटर बारिश हुई।

इसके अलावा रघुनाथनगर, चांदो, बास्तानार, प्रेमनगर, बलरामपुर, बकावंड और दौरा कोचली में 2-2 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। राजधानी रायपुर में भी करीब 1 सेंटीमीटर वर्षा हुई।

इन जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी और गरियाबंद में बारिश की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

पढ़ें   VIP कोटे से एडमिशन दिलाने के नाम पर कांग्रेस नेता ने की लाखों रुपए की ठगी : जिला युवक कांग्रेस के महासचिव को उसके भाई के साथ किया गया गिरफ्तार, कांग्रेस की सरकार में रायपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर 40 लाख रुपए की ठगी की

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और गरज-चमक के समय खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की है।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed