14 Sep 2026, Mon
Breaking

रायपुर में युवती की निजी फोटो वायरल करने का मामला, आरोपी गुजरात से गिरफ्तार; भाई और परिजनों को भेजी थीं आपत्तिजनक तस्वीरें

रायपुर 14 सितंबर 2026

रायपुर में युवती की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया और वॉट्सऐप के जरिए उसके भाई और परिजनों को भेजने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान परिमल भाई जयंती भाई कोंकणी (28), निवासी गुजरात के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसे 13 सितंबर को गुजरात से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 25 सितंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

भाई और परिजनों को भेजी निजी तस्वीरें

पीड़िता ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसकी निजी तस्वीरें वॉट्सऐप के जरिए उसके भाई और अन्य परिजनों को भेजी थीं। तस्वीरों के साथ आरोपी ने आपत्तिजनक और गाली-गलौज वाले मैसेज भी भेजे।

शिकायत के आधार पर टिकरापारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने डिजिटल माध्यम से भेजी गई तस्वीरों और आपत्तिजनक मैसेज को जांच का हिस्सा बनाया।

डिजिटल साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान और उसके ठिकाने से जुड़ी जानकारी जुटाई। लगातार तलाश के बाद पुलिस टीम ने गुजरात पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने युवती की निजी तस्वीरें कितने लोगों को भेजी थीं और ऐसा करने के पीछे उसकी मंशा क्या थी। मामले में उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

Share
पढ़ें   बीजापुर में नक्सलियों की कायराना हरकत: जंगल में लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आया ग्रामीण, धमाके में पैर उड़ने से हालत गंभीर

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed