23 Sep 2026, Wed
Breaking

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का क्लेम सेटलमेंट रेशियो 99.31%, वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 414 करोड़ से ज्यादा के मृत्यु दावों का भुगतान

भोपाल, 23 सितंबर 2026। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 99.31 प्रतिशत का क्लेम सेटलमेंट रेशियो दर्ज किया है। कंपनी के अनुसार, आधिकारिक आंकड़ों (फॉर्म एल-39 और एल-40) के आधार पर यह भारत की प्रमुख जीवन बीमा कंपनियों में सबसे अधिक है।

कंपनी ने बताया कि अप्रैल से जून 2026 की तिमाही के दौरान 414.08 करोड़ रुपए के व्यक्तिगत मृत्यु दावों का निपटान किया गया। इस अवधि में प्रमुख जीवन बीमाकर्ताओं के बीच कंपनी का प्रति दावा औसत मूल्य करीब 15 लाख रुपए रहा, जो कंपनी के अनुसार सबसे अधिक है।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ- अंडरराइटिंग एंड रिटेल क्लेम्स सारंग गोखले ने कहा कि कंपनी ग्राहकों और उनके परिवारों के लिए क्लेम प्रक्रिया को सरल, सुगम और समयबद्ध बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेशियो 99.31 प्रतिशत रहा।

उन्होंने बताया कि बिना जांच वाले मामलों में अंतिम दस्तावेज प्राप्त होने के बाद क्लेम निपटाने का औसत समय केवल एक दिन रहा। कंपनी ने इस दौरान मृत्यु दावों के रूप में 414.08 करोड़ रुपए का भुगतान किया।

कंपनी के मुताबिक, उसकी ‘कस्टमर-फर्स्ट’ सोच और डिजिटल प्रक्रियाओं के कारण ग्राहकों के लिए क्लेम दर्ज करना और उसकी स्थिति को ट्रैक करना आसान हुआ है। ग्राहक मोबाइल ऐप, व्हाट्सऐप, चैटबॉट और वेबसाइट के माध्यम से क्लेम दर्ज एवं ट्रैक कर सकते हैं।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ की ‘क्लेम फॉर श्योर’ पहल के तहत पात्र दावों में लगभग 75 करोड़ रुपए का भुगतान एक ही दिन के भीतर किया जा चुका है। कंपनी का कहना है कि डिजिटल प्रक्रियाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है, ताकि जरूरत के समय परिवारों को समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Share
पढ़ें   GST की नई दरें आज से लागू : रोजमर्रा की चीजें होंगी सस्ती, सिर्फ सिन गुड्स और लक्जरी उत्पादों पर लगेगा 40% टैक्स, 56वीं बैठक में काउंसिल का बड़ा फैसला<br><br>

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed