25 Sep 2026, Fri
Breaking

आयुष विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड में डॉ. धर्मेंद्र दास को बड़ी जिम्मेदारी : छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने किया सदस्य नामांकित, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का जताया आभार

रायपुर, 25 सितंबर 2026

डॉ. धर्मेंद्र दास को आयुष विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड में सदस्य नामांकित किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत विश्वविद्यालय अधिनियम 21/2008 की धारा 19(2) के अंतर्गत प्रबंधन बोर्ड के लिए तीन सदस्यों का नामांकन किया गया है। इसी में डॉ. धर्मेंद्र दास को भी जिम्मेदारी दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद डॉ. धर्मेंद्र दास ने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मंत्री ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करेंगे।

चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सक्रिय भूमिका

डॉ. धर्मेंद्र दास चिकित्सा के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं। वे स्वशासी समिति, शासकीय सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सदस्य भी हैं। ऐसे में आयुष विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड में उनकी नियुक्ति को बिलासपुर के चिकित्सा और शैक्षणिक क्षेत्र से जोड़कर देखा जा रहा है।

बोर्ड की जिम्मेदारी को बताया सम्मान और दायित्व

डॉ. धर्मेंद्र दास ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण दायित्व भी है। उन्होंने विश्वविद्यालय के साथ-साथ प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र के हित में पूरी प्रतिबद्धता से काम करने की बात कही।

 

Share
पढ़ें   जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में घायल चिरमिरी निवासी पूजा अग्रवाल का रायपुर में हुआ उपचार: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिया संवेदनाओं का साथ, अम्बेडकर अस्पताल में जांच, इलाज और काउंसलिंग के निर्देश

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed