2 Oct 2026, Fri
Breaking

उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल में गंभीर रक्त रोगों पर संगोष्ठी, 37 रक्तवीरों ने किया रक्तदान, लंदन के विशेषज्ञों ने एनीमिया, सिकल सेल और थैलेसीमिया के आधुनिक उपचार की दी जानकारी, रक्तदाताओं का हुआ सम्मान

रायपुर, 02 अक्टूबर 2026

गांधी जयंती और ऐच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल, रायपुर में गंभीर रक्त रोगों को लेकर विशेष संगोष्ठी और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 37 रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। वहीं, लंदन के प्रसिद्ध मेरीलेबोन हेमेटोलॉजी सेंटर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ऑनलाइन माध्यम से गंभीर रक्त रोगों के आधुनिक उपचार और बचाव की जानकारी दी।

लंदन के विशेषज्ञों ने बताए आधुनिक उपचार के तरीके

संगोष्ठी में लंदन के मेरीलेबोन हेमेटोलॉजी सेंटर के प्रमुख चिकित्सकों ने जूम मीटिंग के माध्यम से एनीमिया, सिकल सेल, थैलेसीमिया और ल्यूकेमिया जैसे गंभीर रक्त रोगों पर विस्तार से चर्चा की। विशेषज्ञों ने इन बीमारियों के लक्षण, बचाव और आधुनिक उपचार की जानकारी साझा की। कार्यक्रम का उद्देश्य मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ आम लोगों को रक्त संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक करना था।

37 रक्तवीरों ने किया रक्तदान, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान

ऐच्छिक रक्तदान दिवस पर आयोजित शिविर में 37 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल की डायरेक्टर नम्रता सिंह और मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विनोद सिंह ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने रक्तदान के महत्व और इससे होने वाले सामाजिक लाभों के बारे में भी जानकारी दी।

मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा सेवाओं का हो रहा विस्तार

उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल ने GERD और हर्निया के आधुनिक उपचार में विशेष दक्षता हासिल की है। मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विनोद सिंह के नेतृत्व में अस्पताल अपनी मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा सेवाओं का विस्तार कर रहा है। यहां गंभीर पेट संबंधी बीमारियों के उपचार के साथ न्यूरोसर्जन, न्यूरो-कार्डियोलॉजिस्ट और हृदय रोग विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा अस्पताल में डायलिसिस की अत्याधुनिक सुविधा भी शुरू की गई है।

पढ़ें   CG में धर्मांतरण पर बवाल : चर्च के सामने हिन्दू संगठनों का हनुमान चालीसा का पाठ, बजरंग दल का आरोप - 'बच्चों को भी धर्मांतरित करने का प्रयास' बिलासपुर में भी धर्मांतरण को लेकर मचा बवाल

गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता पर जोर

संगोष्ठी और रक्तदान शिविर के माध्यम से अस्पताल ने गंभीर रक्त रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता का संदेश दिया। विशेषज्ञों की सहभागिता और रक्तवीरों के योगदान ने इस आयोजन को स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सेवा से जोड़ने का प्रयास किया।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed