5 Oct 2026, Mon
Breaking

4 साल पहले ईसाई बना परिवार, महिला की मौत पर फिर विवाद: समाज ने रोका अंतिम संस्कार, तिलक-गंगाजल के बाद हिंदू रीति से हुआ संस्कार

धमतरी, 5 अक्टूबर। ग्राम पंचायत भटगांव में एक मतांतरित परिवार की महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया। समाजजनों ने परिवार के वर्षों पहले ईसाई धर्म अपनाने का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार में शामिल होने से इनकार कर दिया। करीब एक घंटे तक चली बैठक और विवाद के बाद विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय धमतरी से करीब दो किलोमीटर दूर सोरम रोड स्थित भटगांव में 28 वर्षीय सरस्वती ध्रुव, पत्नी सुरेश ध्रुव, की शनिवार रात मौत हो गई। रविवार सुबह स्वजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान समाज के लोगों ने परिवार के वर्षों पहले मतांतरित होने का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार में शामिल होने से मना कर दिया।

मामला बढ़ने पर समाजजनों की बैठक हुई। करीब एक घंटे तक चली चर्चा के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। संगठन के पदाधिकारियों ने सुरेश ध्रुव को तिलक लगाया और गंगाजल पिलाकर हिंदू रीति-रिवाज से घर वापसी कराई।

इसके बाद समाजजनों ने अंतिम संस्कार में शामिल होने की सहमति दी। महिला का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद गांव में काफी देर तक चर्चा का माहौल बना रहा।

Share
पढ़ें   प्रयागराज महाकुंभ में फिर लगी आग: छतनाग घाट के सेक्टर-22 में कई पंडाल जलकर खाक, दमकल की टीमें मौके पर, भगदड़ के अगले दिन मचा हड़कंप

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed