13 Oct 2026, Tue

छत्तीसगढ़ में मंत्री का WhatsApp हैक: QR कोड भेजकर मांगे ₹32 हजार, लक्ष्मी राजवाड़े ने लोगों को किया अलर्ट

रायपुर, 13 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp अकाउंट हैक होने की जानकारी सामने आई है। हैकर उनके नाम और नंबर का इस्तेमाल कर उनके संपर्क में मौजूद लोगों को फर्जी मैसेज भेजकर पैसों की मांग कर रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मंत्री के हैक किए गए WhatsApp अकाउंट से लोगों को संदेश भेजा जा रहा है कि उनका UPI ब्लॉक हो गया है और उन्हें तत्काल ₹32 हजार की जरूरत है। मैसेज में मदद के नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन भुगतान कराने के लिए QR कोड भी भेजा जा रहा है।

मंत्री ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी साझा कर WhatsApp अकाउंट हैक होने की जानकारी दी है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि उनके WhatsApp नंबर से पैसे मांगे जाने पर किसी भी तरह का भुगतान न करें और किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।

साइबर सेल ने शुरू की जांच

बताया गया है कि मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मंगलवार सुबह सूरजपुर में आयोजित रोड सेफ्टी कार्यक्रम के तहत बाइक रैली में व्यस्त थीं। इसी दौरान उनके WhatsApp अकाउंट के दुरुपयोग का मामला सामने आया। पुलिस अब अकाउंट हैक होने और फर्जी संदेश भेजकर पैसे मांगने के मामले की जांच कर रही है।

लोगों से सावधान रहने की अपील

इस घटना के बाद मंत्री के परिचितों और अन्य लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है। साइबर ठगों द्वारा किसी परिचित या जनप्रतिनिधि के नाम पर पैसे मांगने के मामलों में बिना पुष्टि किए भुगतान करना नुकसानदायक हो सकता है।

पढ़ें   रायपुर BREAKING: धर्मांतरण पर BJP का कांग्रेस पर तीखा हमला, अमित चिमनानी बोले– ‘हिंदुओं को जाग्रत करने वालों का कांग्रेस करती है विरोध’

सावधानी बरतें: किसी भी WhatsApp संदेश में पैसे मांगे जाने पर संबंधित व्यक्ति को फोन करके पुष्टि करें। QR कोड स्कैन करने या UPI से भुगतान करने से पहले उसकी सत्यता जांच लें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और OTP या बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *