18 Oct 2026, Sun
Breaking

दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना हृदयविदारक: CM साय ने पीड़ित परिवारों के प्रति जताई संवेदना, घायलों के लिए की प्रार्थना

 

रायपुर, 18 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस त्रासदी में अपनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

मुख्यमंत्री साय ने माँ दुर्गा से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।

Share
पढ़ें   CG शराब घोटाला: ED की चार्जशीट में आशीष श्रीवास्तव का नाम, 31 अफसरों के खाते सीज, 38 करोड़ की संपत्ति जब्त

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *