18 Oct 2026, Sun
Breaking

बस्तर पहुंचे भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह: मां दंतेश्वरी के दर्शन किए, जगदलपुर में कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने का मंत्र दिया

जगदलपुर, 18 अक्टूबर। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने रविवार को अपने नए दायित्व के बाद पहली बार बस्तर प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने दंतेवाड़ा स्थित शक्तिपीठ मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद जगदलपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला और आत्मीय स्वागत किया। यहां आयोजित परिचयात्मक बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि बस्तर बहुत विशेष है। वर्तमान परिस्थितियों में भाजपा कार्यकर्ताओं को हर क्षेत्र में जनता से सीधे जुड़कर संवाद स्थापित करना चाहिए। उन्होंने युवाओं के साथ अधिक से अधिक चर्चा करने और उनकी बातों को समझने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा और जनसेवा सर्वोपरि है। संगठन को सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की निरंतर सक्रियता और विचारों का प्रवाह आवश्यक है। जनता के बीच रहकर संवाद बढ़ाने से संगठन और समाज के बीच जुड़ाव मजबूत होगा।

इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप, संतोष बाफना, ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवासन राव मद्दी, प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय, महापौर संजय पाण्डेय, जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, परीश राम बेसरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मण्डावी, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, योगेन्द्र पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष आर्येंद्र सिंह आर्य, नरसिंह राव, लखीधर बघेल, रोहित त्रिवेदी, फूलसिंह सेठिया, किरण सेन, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, माहेश्वरी ठाकुर, अभिलाष यादव, विनय सोना, बी. जयराम और ममता राणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share
पढ़ें   Dhurandhar Box Office Blast: रणवीर सिंह की दमदार वापसी, अक्षय खन्ना के रोल और पावरफुल डायलॉग्स पर दर्शकों की मेगा ब्लॉकबस्टर वाली वाह-वाह

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed