22 Oct 2026, Thu
Breaking

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत : CM साय बोले – “राष्ट्रपति की बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार में सहभागिता प्रदेश के लिए गौरव का अवसर”

 

रायपुर, 22 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आज रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की पावन धरा छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की सहभागिता छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का अवसर है। उनकी उपस्थिति से प्रदेश की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं का मान बढ़ेगा तथा विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी।

Share
पढ़ें   पीएचई में 261 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर वित्त विभाग से मिली अनुमति, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद भर्ती कार्यवाही तेज

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed