22 Oct 2026, Thu
Breaking

राष्ट्रपति मुर्मु को छत्तीसगढ़ की संस्कृति की सौगात: राज्यपाल ने दी राजकीय पक्षी की प्रतिकृति, प्रथम महिला ने भेंट की कोसा साड़ी

रायपुर, 22 अक्टूबर 2026/ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लोक भवन में राज्यपाल रमेन डेका ने सम्मान स्वरूप छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध कोसा साड़ी भेंट की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी स्मृति स्वरूप राज्यपाल रमेन डेका को विशिष्ट शैली की चित्रकला भेंट की। स्मृति चिह्नों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक कलाओं को सम्मानित किया गया। पहाड़ी मैना राज्य की प्राकृतिक पहचान का प्रतीक है, वहीं कोसा साड़ी छत्तीसगढ़ की समृद्ध बुनकर परंपरा और हस्तकला का प्रतिनिधित्व करती है।

Share
पढ़ें   दुर्ग में रहस्यमयी मौत: शर्ट खुली, जूते उतरे मिले युवक के शव से हड़कंप, पुलिस बोली—हार्ट अटैक हो सकता है वजह

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed