23 Oct 2026, Fri
Breaking

CM TODAY SCHEDULE: आज जगदलपुर दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, मां दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे, लालबाग मैदान में बस्तर दशहरा में होंगे शामिल, जानें पूरा कार्यक्रम…

रायपुर, 23 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को बस्तर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री लालबाग मैदान में आयोजित बस्तर दशहरा कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 8:20 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे और 8:40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सुबह 9:25 बजे भारतीय वायुसेना के सी-130 विमान से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। सुबह 10:35 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर पहुंचने के बाद मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 10:50 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद सुबह 11:20 बजे सिरहासार भवन पहुंचेंगे, जहां 11:20 से दोपहर 12:05 बजे तक मुरिया दरबार कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दोपहर 12:10 बजे मुख्यमंत्री लालबाग मैदान पहुंचेंगे, जहां वे बस्तर दशहरा कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 1:40 बजे के बाद का समय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आरक्षित रहेगा।

मुख्यमंत्री दोपहर 2:50 बजे लालबाग मैदान से रवाना होकर 2:55 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 3:05 बजे भारतीय वायुसेना के सी-130 विमान से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 4:15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 4:35 बजे कार से रवाना होकर शाम 5 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद का समय आरक्षित रहेगा।

Share
पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जगदलपुर में पंडुम कैफे उद्घाटन से लेकर कोण्डागांव में बुढ़ादेव महोत्सव तक, और रात को रायपुर में TV9 भारतवर्ष कॉन्क्लेव में शिरकत, जानें मिनट -2-मिनट पूरा कार्यक्रम...

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed