24 Oct 2026, Sat
Breaking

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री साय आज महासमुंद-दुर्ग दौरे पर, रामचण्डी दिवस में होंगे शामिल; अहिवारा में पंडवानी महा सम्मेलन और विकास कार्यों की देंगे सौगात, जानें पूरा कार्यक्रम…

रायपुर, 24 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार को महासमुंद और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे महासमुंद जिले के ग्राम गढ़फुलझर स्थित श्री श्री श्री रणेश्वर रामचण्डी मंदिर परिसर में आयोजित ‘रामचण्डी दिवस-2026’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दुर्ग जिले के अहिवारा में आयोजित पंडवानी महा सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से रवाना होंगे और 11:35 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा महासमुंद जिले के ग्राम गढ़फुलझर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर करीब 12:20 बजे गढ़फुलझर हेलीपेड पहुंचने के बाद मंदिर परिसर जाएंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे रामचण्डी दिवस-2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 1:50 बजे गढ़फुलझर से रवाना होकर हेलीकॉप्टर से नवा रायपुर पहुंचेंगे। यहां से वे दुर्ग जिले के अहिवारा के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर करीब 3:15 बजे अहिवारा के बानबरद कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां आयोजित पंडवानी महा सम्मेलन में शामिल होने के साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम 4:20 बजे अहिवारा से रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 4:45 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचने के बाद 4:50 बजे वहां से प्रस्थान कर करीब 4:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे।

Share
पढ़ें   बिलासपुर में साइबर ठगी का नया तरीका: RTO चालान समझकर APK डाउनलोड की, रातों-रात खाते से उड़ गए 30 हजार; युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बने शिकार

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed