24 Oct 2026, Sat
Breaking

कोरबा में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान; देखते ही देखते जलकर खाक हुआ वाहन

कोरबा, 24 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। स्कूटी पर सवार भाई-बहन ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर खाक हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भिलाईबाजार तालाब के पास हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, पीयूष कंवर अपनी बहन के साथ कुसमुंडा से कटकीडबरी लौट रहे थे। इसी दौरान भिलाईबाजार तालाब के पास उनकी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्थिति को भांपते हुए दोनों भाई-बहन ने स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस घटना में दोनों की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

देखते ही देखते जलकर खाक हुई स्कूटी

स्कूटी में लगी आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरा वाहन आग की लपटों से घिर गया। स्कूटी धू-धूकर जलने लगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वाहन को आग की लपटों में घिरा देखा जा सकता है।

इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा पर उठे सवाल

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले कटघोरा कॉलेज के पास भी इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने की घटना सामने आई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हालांकि, कोरबा में स्कूटी में आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। घटना के पीछे तकनीकी खराबी या अन्य वजह होने की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share
पढ़ें   BREAKING : दुर्ग में भाजपा नेता के भाई की दुकान पर बुलडोजर चला, अफीम खेती मामले में बड़ी कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed